लाडकी बहन योजना : महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा की दिशा मे महाराष्ट्र का एक बडा कदम ।
“e-KYC लाडकी बहन योजना” जो एक महत्वपूर्ण काम, जो हर एक बहन को करना चाहिए । चलिए विस्तार में जानते है लाड़की बहन योजना और उसका e- KYC ।
जब भी हम एक मजबूत और स्थिर सोसाइटी बनाने के बारे मे सोचते है, तब नारी को सशक्त बनाना एक मजबूत नीव मानी जाती है। जब कोई महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो तब, वह सिर्फ अपना भविष्य नहीं बनती, तब वह अपने परिवार और समाज की प्रगति मे अपना योगदान देती है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र की सरकार ने “लाडकी बहन योजना” शुरू की है, जो की अभी राज्य भर मे एक मुख्य चर्चा का विषय है ।यह योजना, जो महिलाये पात्र है उनको हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसका एक मुख्य उद्देश्य है की; महिलाओं मे आर्थिक तनाव कम करके, उन्हें आत्मनिर्भर और उनको सन्मानजनक जीवन प्रदान करे।
इस योजना का इतिहास
लाडकी बहन योजना जिसे माझी लाडकी बहन योजना के रूप मे महाराष्ट्र मे पहचाना जाता है । वह 2024 मे महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की थी। इसका नेतृत्व उस वक्त के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार जी ने किया था। यह योजना, एक कामयाबी महिला-केंद्रित कल्याणकारी मॉडल से प्रेरित है जो की भारत के दूसरे राज्य मे लागु है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश की “लाड़ली बहना योजना” जो की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने शुरू की थी। इस योजना का मध्य प्रदेश मे हुए सकारात्मक परिणाम देखकर महाराष्ट्र सरकार ने अपनी जरूरतों के हिसाब से, उस योजना मे बदल करवा के वही योजना महाराष्ट्र मे शुरू करवाई। सरकार ने शुरुआत से ही ये योजना, बजट का एक हिस्सा है, ये घोषणा करके बताया था । और जल्द ही यह योजना महिलाओं मे सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गयी।
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश क्या है
ऐसे परिवार जो की आर्थिक रूप से कमजोर है, उन परिवारों की महिलाओं को आर्थिक मदद करना।
महिलाओं की घर के पुरुष सदस्य पर निर्भरता को कम करना।
महिलाओं की कार्य शक्ति को बढ़ाना, जिससे की वह परिवार के आर्थिक खर्चे में सामान योगदान दे सके।
महिलाओं मे आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) को मज़बूत करना।
इस योजना का कौन -कौन लाभ ले सकता है
महिला जो की आवेदन करने वाली है वह महाराष्ट्र की रहने वाली हो।
महिला की आयु 21 से 65 के बीच में हो। 21 साल से निचे वाली महिलाए और 65 साल से ऊपर वाली महिलाए आवेदन नहीं कर सकती।
महिला के परिवार की वार्षिक income ₹2.5 लाख से कम हो।
महिला के पास एक बैंक खाता होना चाहिए, जो की आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
शादीशुदा, अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं सभी आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना से क्या लाभ मिलते है
1)आवेदन करने वाली महिला के बैंक खाते में हर महीने ₹1500 सीधे भेजे जाते हैं।
2) इस राशि का उपयोग महिला अपने रोज़मर्रा के खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य या बचत के लिए कर सकती है।
3) इससे महिला को आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान मिलता है।
जरूरी अपडेट : सभी ग्राहकों के लिए e-KYC लाडकी बहन योजना की प्रक्रिया अब अनिवार्य कर दी गई है
इस योजना से हर महीने जो रक्कम बैंक खाते मे जमा होती है, अगर देखा जाये तो वो कम नहीं है।
हाल ही मे महाराष्ट्र की सरकार ने सभी आवेदन कर्ता के लिए एक नया नियम बनाया है। इसमें हर आवेदन करता को e-KYC (electronic Know Your Customer) वेरिफिकेशन करना जरुरी है। e-KYC लाडकी बहन योजना: महिलाओं के लिए करना अब जरूरी है ।
सरकार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ?
जब सभी आवेदनों के वेरिफिकेशन का काम चल रहा था, तब उन्हें यह पता चला की कई अपात्र महिलाए भी इस योजना का लाभ रे रही है। ये बात सिर्फ महिलाओं तक ही सिमित नहीं है, क्योंकि परिवार के पुरुष सदस्य भी इसका लाभ ले रहे है, जब की यह योजना उनके लिए है ही नहीं। इसी हो रहे फ्रॉड को रोकने केलिय और सिस्टम को पारदर्शी और न्यायपूर्ण बनाने केलिए, सरकार ने इतना बड़ा कदम उठाके e-KYC लाडकी बहन योजना : महिलाओं को पूर्ण करना अब बंधनकारी किया है।
इस के लिए महिलाओं के पास 2 महीने का समय है। अगर इन 2 महीनों मे e-KYC लाडकी बहन योजना : महिलाओं पूर्ण नहीं की तो ₹1,500 बैंक खाते मे आना बंद हो जायेंगे।
अपनी पूछी गई जानकारी भरे जैसे की आधार नंबर और कॅप्चा कोड डाले।
आधार ऑथेंटिकेशन की अनुमति दें।
आपके आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
सफल वेरिफिकेशन के बाद आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।
e – KYC को पूर्ण करने के लिए लगने वाले दस्तावेज
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, वोटर आईडी, डोमिसाइल आदि)
विवाह प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आधार से जुड़ा बैंक खाता
आय प्रमाण पत्र
विशेष परिस्थितियों में शपथ पत्र
इस योजना से समाज पर होने वाला असर
यह योजना सिर्फ पैसे के बारे मे नहीं है। इसमें बड़े रूप से सामाजिक बदल लाने की क्षमता है।
महिलाओं को परिवार मे आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है।
जब महिला आत्मनिर्भर होती है तोह वह घरेलू शोषण और असमानता को कम करती है।
जब महिलाए आगे बढ़ती है तो समाज भी आगे बढ़ता है।
Conclusion:
लाडकी बहन योजना महाराष्ट्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है जो की महाराष्ट्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनने मे उनकी मदद करती है। यह योजना महिलाओं को सिर्फ आर्थिक मदद नहीं देती, बल्कि उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता भी देती है।जिससे वे किसी और के ऊपर निर्भर न रहकर खुद के फैसले खुद ले सके।
यदि आप पात्र हैं तो तुरंत आवेदन करें और e-KYC पूरी करें। साथ ही, अपने आसपास की महिलाओं को भी इसके बारे में जानकारी दें।
यह योजना सिर्फ ₹1500 की नहीं है, यह महिला सशक्तिकरण और एक उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।