`Arattai` भारत का New चैटिंग ऐप, जो 2025 मे व्हाट्सऐप को दे रहा है कड़ी टक्कर ?

   आज  के जमाने मे हर किसी के मोबाईल मे चैटिंग ऐप जरूरी हो गया है। हम लोग दोस्तों ओर परिवारसे जुड़े रहेने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते है। और बड़ी बड़ी आईटी कंपनी मे भी व्हाट्सऐप  का इस्तेमाल बोहत होता है।  Arattai – यह ऐप अभी भारत मे बोहत तेजी से लोगों के बीच मे मशहूर  हो रहा है। और बोहत सारे लोग इसे WhatsApp का विकल्प मान रहे है। 

Arattai

Credit:- Canva 

Arattai क्या है ?​

 Zoho कंपनी ने बनाया हुआ Arattai एक चैटिंग ऐप है। Arattai – शब्द तमिल भाषा से लिया गया है , जिसका मतलब होता है – ” बाते करना “। इसमे फोटो-वीडियो शेयरिंग, टेक्स्ट चैट , ग्रुप चैट, वॉयस कॉल – वीडियो कॉल जैसी सुविधाएँ है| सबसे अच्छी बात यह है कि इस ऐप  का डेटा  भारत के ही सर्वर पे ही स्टोर होता है । 

Arattai इतने जल्दी चर्चा मे केसे आया ?

  • लोग अब ज्यादा से ज्यादा भारतीय ऐप्स को पसंद करने लगे है । 
  • विदेशी ऐप्स को लेकर हमेशा डेटा और प्राईवसी कि चिंता रहती है ।
  • Arattai  को बोहत लोगों ने अभी डाउनलोड किया है ओर इस्तिमल भी कर रहे है ।  
Arattai

Credit:- Canva 

क्या Arattai व्हाट्सऐप को हरा पायेगा ?

    Arattai और व्हाट्सऐप मे देखा जाए तो दोनों मे लगबग़  ऐक जैसी सुविधाए है। लेकिन फर्क यह है कि Arattai  पूरी तरह भारतीय है, और सभी लोगों का डेटा भी भारत मे ही रहेगा और सुरक्षित रहेगा ।  वही व्हाट्सऐप पहेले से ही करोड़ों लोगों के फोन मे है। पर व्हाट्सऐप का डेटा  अमेरिकी  या यूरोपीय सर्वरो पर स्टोर होता है ।  Zoho कंपनी  ये ऐप को व्हाट्सऐप से बेहतर बनाने केलिए बार बार अपडेट कर रही है । और आगे जाके Arattai  मे बोहत सारे नये फीचर भी ऐड होते रहेंगे । 

Arattai की ताकद क्या हो सकती है ?

  • भारत मे बना ऐप , जिस पर भरोसा कीया जा सकता है । 
  • डेटा और प्राइवेसी की सुरक्षा । 
  • बोहत सारे लोगों ने डाउनलोड  करके उसे यूज करना भी स्टार्ट कीया है । 
  • Arattai की सबसे बड़ी ताकद ये है की  भारतीय लोगो कि सोच और ज़रूरतों को समझकर बनाया गया  है। एसिलिए ये भारतीय लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी साबित हो रहा है । 
  • Zoho  जैसे भरोसेमंद कंपनी का प्रोडक्ट है । 

Arattai की मुश्किले क्या हो सकती है ?

  • लोगों को व्हाट्सऐप से हटाकर Arattai पर लाना आसान नहीं है । 
  • अभी Arattai मे व्हाट्सऐप जैसे सारे फीचर नहीं है । जैसे स्टेटस, बिजनेस चैट, पेमेंट, कम्युनिटी आदी । इससे यह थोड़ा पीछे रह जाता है ।
  • ऐप को लगातार बेहतर बनाना होगा । 
  • यूजर्स को बदलने मे समय लगेगा । 

आम यूजर के लिए उपयोगी है

  अगर आप व्हाट्सऐप इस्टेमाल करते है तो आपके पास अब नया विकल्प है । Arattai  ऐप को इस तरह  बनाया हे की हर उम्र का व्यक्ति – चाए बूढ़ा हो, बच्चा  हो, या नया यूजर – आसानी से चला  सके । इसका डिज़ाइन साफ-सुथरा और समजने मे बोहत आसान है। आप अपनी प्राइवसी और डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते है, तो ये ऐप आपके लिए अच्छा हो सकता है ।

Arattai

Credit:- Canva 

भारत के लिए महत्व

  • भारत मे भी बड़े स्तर के ऐप बनाए जा सकते है   
  • यह `आत्मनिर्भर भारत`की दिशा मे एक अच्छा कदम है । 
  • आगे चलकर और भी भारतीय ऐप्स दुनिया के बड़े ऐप्स को चुनौती दे सकते है । 
  • भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा है की भारतीय डेवलपर्स और इंजीनियर्स दुनिया के बड़े ऐप्स को टक्कर दे सकते है । 
  • यह भारतीय युवाओं को अपने खुदके टेक प्रोजेक्ट शुरू करने की प्रेरणा देत है । 

निष्कर्ष

Arattai की बढ़ती लोकप्रियता यह संकेत देती है की, घर में बने ऐप्स भी ग्लोबल ऐप्स को चुनौती दे सकते है । भविष्य मे देखना दिलचस्प होगा कि, यह कितने यूज़र्स को अपनी और खिच पाता है और कितना भरोसा जीतता है । 

 

printkhabar के बाकि के आर्टिकल पढ़ने केलिए और whatsapp channel से जुड़ने के लिए निचे दिए गए बटन पर दबाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top