New Samsung Galaxy A17 5G: 2025 के लिए परफेक्ट मिड-रेंज अपग्रेड

Samsung Galaxy A17 5G को देखते ही पहली नज़र में समझ आता है कि, यह फोन मिड-रेंज मार्केट में हलचल मचाने वाला है । चलिए जानते है इसके डिज़ाइन और परफोर्मन्स के बारे में 

जैसे की आप सबको पता है की, Samsung जो कंपनी है, ये इलेक्ट्रॉनिक वस्तुए जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और मोबाइल एक्सेसरीज़ बनाती है। यह एक दक्षिण कोरियाई कंपनी है जिसका नाम Samsung Electronics Co. Ltd. है। भारत देश और बाकि सभी देशों मे, Samsung के स्मार्टफोन और बाकि की उपकरणों का बहुत इस्तेमाल होता है।इसका एक कारन ये भी हो सकता है की, उनके स्मार्टफोन टिकाऊ और मिड-रेंज, जैसे की 20000 तक अच्छे मिलते है।

Samsung Galaxy A17 5G

Samsung हरबार जब भी कोई स्मार्टफोन मार्केट मे रिलीज़ करता है, तब लोगोंको उस स्मार्टफोन के बारे मे जानने मे रूचि होती है।
हरबार की तरह Samsung ने  इस बार भी एक नया स्मार्टफोन लांच किया है; जिसका नाम Samsung Galaxy A17 5G है। यह स्मार्टफोन 18 अगस्त 2025 को रिलीज़ हुआ है। यह जो डिवाइस लॉन्च हुआ है ये परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और मूल्य का एक शानदार मिश्रण पेश करता है, और उन यूज़र्स के लिए अच्छा सुझाव है, जो एक भरोसेमंद स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए। ये स्मार्टफोन मार्किट मे सिर्फ ₹18,149 से लेकर ₹20,499 तक मिलता है

Samsung Galaxy A17 5G

Design & Display

Samsung Galaxy A17 5G काफी पतला और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का आकार लगभग 164.4 mm x 77.9 mm x 7.5 mm, और वजन मे यह 192 Grams का है। इसकी यही खासियत है की, इसको पकड़ने मे और इस्तेमाल करने मे आसान बनाती है। इसका पिछला कवर glass fiber का है जो की एक प्रीमियम फील देता है। और साथ ही धूल और प्रकाश से सुरक्षा के लिए IP54 की रेटिंग के साथ आता है।
इसका डिस्प्ले जो है, वह 6.7-inch Super AMOLED display है, जो की Full HD+ (1080 × 2340 pixels) resolution देता है। इसमे कलर ज्यादा खिलकरऔर बारीकी के साथ दीखते है। Samsung Galaxy A17 5G 90 Hz के refresh rate के साथ आता है, और 1,100 nits की ब्राइटनेस देता है। इसमे एक और बात खास है की यह स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass Victus के साथ आता है जो इसे ज्यादा टिकाऊ बनता है।

Camera

Samsung Galaxy A17 5G

Samsung Galaxy A17 5G  3 कैमरा setup के साथ आता है। इसमे 50mp का primary, 5 MP ultra-wide, और 2 mp macro कैमरा है। इसमे कम प्रकाश मे स्थिर वीडियो लेने के लिए OIS sensor लगा हुआ है। HDR, Night Mode, and Portrait Mode जैसे और मोड है जिसमे आप फोटो / वीडियो निकल सकते है । इसमे 13 mp का front कैमरा जो की एकदम क्लियर सेल्फी आपको निकालकर देता है।  इसके दोनों कैमरा 1080p Video at 30 fps को सपोर्ट करते है।

Performance

Samsung Galaxy A17 5G इस स्मार्टफोन मे Samsung Exynos 1330 chipset का इस्तेमाल किया गया है, जो 5 nm architecture से बनी है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2 × 2.4 GHz Cortex-A78 + 6 × 2.0 GHz Cortex-A55) को Mali-G68 MP2 GPU के साथ जोड़ा गया है, जिससे यूज़र्स को रोज़मररा के कामों और गेमिंग के दौरान स्मूथ और पावरफुल परफॉर्मेंस मिलती है। यह डिवाइस vividh संरचना मे आता है जैसे

6 GB RAM + 128 GB storage 

8 GB RAM + 128 GB storage

8 GB RAM + 256 GB storage

Samsung Galaxy A17 5G का जो स्टोरेज है वह UFS 2.2 पर आधारित है, जिससे की तेज लिखने और पढ़ने मे मदद होती है।
इसके साथ यह डिवाइस microSD card (memory card ) से 2 TB तक की स्टोरेज बढ़ने मे सपोर्ट करता है। यह डिवाइस Android 15 और Samsung One UI 7 पर चलता है।

Battery & Charging

Samsung Galaxy A17 5G  मे 5000 mAh की बैटरी आती है। जो की पुरे दिन चल सकती है। इसके साथ 25W का फ़ास्ट चार्जर से जल्दी चार्ज हो जाता है। पर इसमे वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं करती।

Software & Features

Samsung Galaxy A17 5G Android 15 version और Samsung One UI 7 पर चलता है, जो की एकदम साफ़ और सूत्री यूजर इंटरफ़ेस देती है। Samsung 6 years of OS updates और 6 years of security updates, का वादा करता है, जो की डिवाइस को अप तू डेट और सुरक्षित रखता है।
इस डिवाइस मे साइड मे fingerprint sensor, face unlock, Samsung Wallet, NFC, and a USB Type-C port जैसे फीचर्स देता है।

Conclusion

अगर आप एक मिड रेंज स्मार्टफोन (जो की 20,000 तक आ सकता है) ढूंढ रहे है, जो की ज्यादा परफोरैंस और बैटरी के साथ-साथ कैमरा quality भी देता हो। तो Samsung Galaxy A17 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

Disclaimer

स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस उत्पाद के लॉन्च समय के डेटा से एकत्र की गई हैं और मैंने इन्हें स्थान, क्षेत्र और समय के अनुसार संशोधित किया है। हम आपको यह नहीं कह रहे हैं कि आपको यह फोन खरीदना चाहिए। यह पूरी तरह से आपका व्यक्तिगत चुनाव है।

ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हमारे whatsapp channel को फॉलो कीजिए।

1 thought on “New Samsung Galaxy A17 5G: 2025 के लिए परफेक्ट मिड-रेंज अपग्रेड”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top