जब भी हम दिवाली के बारे मे सोचते है, हमारे मन मे बहुत सारे खयाल आते है। जैसे की दिवाली की तयारी और फटाके आदि जैसी और चीजे, पर एक महत्वपूर्ण बात जो की, दिवाली हो या फिर बाकि कोनसा भी त्यौहार हो सबसे पहले मन मे आती है। वह है रंगोली डिज़ाइन। अब वैसे देखा जाये तो एक बेहतर रंगोली डिज़ाइन हर त्यौहार की शोभा बढाती है। पर हमे हर त्यौहार पर यह सवाल हमेशा आता है की इस बार कोनसी रंगोली डिज़ाइन बनाये, की जिससे हमारी रंगोली सबसे अलग और सुंदर दिखे ।
इसी सवाल का जवाब लेकर हम आये है, आपके लिए निचे 5 सबसे अनोखे और बेहतरीन रंगोली डिज़ाइन। इन रंगोली डिज़ाइन को आप दिवाली हो या फिर कोनसा भी त्यौहार हो, अपने घर के सामने बना सकते है। इन रंगोली डिज़ाइन मे आप बाजार मे मिलने वाले रंगोली के विविध रंगों का उपयोग कर सकते है। और यदि आप चाहे तो फूलों की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसको आप दिवाली मे रंगोली के ऊपर दिया रखकर और भी आकर्षक बना सकते है।
टॉप 5 होममेड रंगोली डिज़ाइन
1. हाफ-सर्कल एंट्रेंस रंगोली
यह रंगोली डिज़ाइन आप दिवाली केलिए बना सकते है। यह रंगोली मुख्यता दरवाजे के सामने बनाई जाती है। इसमें विविध रंगों के फूलों की पंखुड़ियों से गोल आकार बनाकर उसके बाहरी घेरे पर तेल के दीपक रखकर इसे और आकर्षित बना सकते है।
2. पारंपरिक शंख-आकृति रंगोली
यह एक पारंपारिक शंक के आकार की रंगोली डिज़ाइन है। शंक जो है यह शुद्धता, शुभता, और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिक है। यह रंगोली अपने घर के सामने बनाने से आपको एक सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होगी। और शंक जो है भगवन विष्णु से जुड़ा है, इसलिए यह सुख और शांति के संकेत देता है।
3. मोर पंख रंगोली
मोर पंख रंगोली एक अतिशय मनमोहक रंगोली डिज़ाइन है। इसमें एक पूर्ण मोर बनाया जाता है। रंगोली के माध्यम से मोर का चित्रीकरण किया गया है। मोर जो है। वह माता सरस्वती का वाहन है। यह सुख, समृद्धि, और सकारात्मकता का प्रतिक है। यह रंगोली गहरे रंगों में ज्यादा खिलकर और निखरकर दिखाई देती है। यह रंगोली डिज़ाइन दिवाली की रंगोली के लिए एक बहुत बढ़िया विकल्प है।
4. पुष्प कमल मंडला
दिवाली के लिए पुष्प कमल मंडला रंगोली एक विशेष और बेहतरीन विकल्प है। यह रंगोली ज्यादातर गोल आकार मे बनाई जाती है। यह रंगोली दीपकों के साथ और ज्यादा सुन्दर दिखती है। इसके मध्य मे फूलों की पंखुड़ी से पैटर्न बनाकर वही पैटर्न बहार के बाकि स्तरों मे फैला हूआ है, जिससे यह रंगोली और भी सुंदर लगती है। यह रंगोली सौंदर्य और स्वागत का प्रतिक माना जाता है।
5. दीप-कमल संगम रंगोली
दीप-कमल संगम रंगोली ये जो रंगोली है। वह कमल के फूल के रूप मे बनाई जाती है। जैसे की फोटो मे दिखाया गया है। मध्य मे एक कमल के फूल की रचना की गई है, जो की बहुत सुंदर दिखाई दे रही है। कमल जो है वह भगवान विष्णु और ब्रम्हा से जुड़ा हुआ है। इसलिए यह सौंदर्य और आध्यात्मिकता का प्रतिक है। इसमें कमल की हर एक पंखुड़ी के एक सिरे पर दीपक रखा हुआ है। जो की इस दिवाली के लिए और भी ज्यादा सुंदर बनाता है।
यदि आप दिवाली के लिए सुंदर और आकर्षक रंगोली डिज़ाइन ढूंढ रहे है। तो हमें आशा है की आपको ऊपर दिए गए विकल्प पसंद आये होंगे। इस तरह की रंगोली डिज़ाइन से आपके घर पर त्योहार की रौनक और भी बढ़ जाती है। तो इस दिवाली अपने घर को इन रंगोली डिज़ाइनों से और भी रोशन बनाइए।