भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज सुबह जब केरल में स्थित सबरीमाला के दौरे पर हेलिकॉप्टर से जा रही थी, तब लैंडिंग के वक्त उनके हेलिकॉप्टर के पहिये हेलिपैड में धंस गए। यह घटना आज सुबह केरल के प्रमादम में हुई। इसमे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके सहायक सभी सुरक्षित है।
कैसे हुआ हादसा ? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुरक्षित ?
जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का सबरीमाला का दौरा निश्चित हुआ था, तब उनकी लैंडिंग “पंबा” मे होनी वाली थी। लैंडिंग की जगह पंबा के पास मे निलक्कल मे होनी थी। निलक्कल का मौसम ठीक न होने के कारण आखरी समय मे उनकी लैंडिंग की जगह “निलक्कल” से बदल कर केरल के राजीव गाँधी इंडोर स्टेडियम्स मे रखी गई।
जिले के सीनियर पुलिस अफसर ने कहा की राजीव गाँधी इंडोर स्टेडियम्स मे हेलिपैड न होने के कारण उन्हें वह एक रात मे बनाना था। सहायकों ने एक रात मे हेलिपैड बना दिया, पर कंक्रीट का हेलिपैड ना सूखने के कारन जैसे ही हेलीकाप्टर हेलिपैड पर उतरा वह वही धंस गया। हालांकि उसमे बैठे हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित बाकि सभी एकदम सुरक्षित है।
ये जो घटना हुई हे इसका एक वीडियो यूट्यूब और बाकि सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्थानीय पुलिस कर्मी और अग्निशमन दल ने धक्का देकर बाहर निकाला हेलिकॉप्टर। इस घटना बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गाड़ी से पंबा के लिए रवाना हो गई।
द्रौपदी मुर्मू जी भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति है। और भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति है। वे काफी लम्बे समय से राजनीती से जुडी हुई है। उनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिला मे हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने अपने राजनितिक करियर की शुरुआत ओडिशा से ही की थी। वे ओडिशा विधानसभा में दो बार (2000–2009) विधायक रही है। और 2022 मे उन्हें भारत का राष्ट्रपति चुना गया।
साथ ही द्रौपदी मुर्मू जी ने आज भगवान अय्यप्पा के भी दर्शन किए और अय्यपा स्वामी का आशीर्वाद लिया।
PrintKhabar के और आर्टिकल पढ़ने के लिए और WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए निचे दिए गए बटन पर दबाए।